कोरोनावायरस से ग्रस्त स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत

By Vkeel Team


कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। दुनिया के सभी देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। रविवार सुबह 12 बजे तक 6 लाख 64 हजार 564 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 30,890 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 42 हजार 368 स्वस्थ भी हो चुके हैं। यूरोप में मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। उधर, स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। वह 86 साल की थीं। मारिया की मौत की जानकारी उनके भाई और ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर दी। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है। राजकुमारी मारिया परिवार की कैडेट शाखा, बॉर्न-परमा के घर की सदस्य थीं।

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दीं। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। वे लंदन से वापस आने के बाद संक्रमित हुई थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था।

लॉकडाउन के बीच RBI से राहत, तीन महीने तक EMI में छूट संभव, लोन भी होंगे सस्ते

स्पेन में अब तक करीब 6 हजार लोगों की मौत

स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। यहां अब तक 5982 लोगों की मौत हुई है, जबकि 73,235 व्यक्ति संक्रमित हैं। यहां भी सरकार ने 11 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। चीन ने शनिवार को स्पेन को 12 लाख मास्क दिए हैं।


Disclaimer:

The information provided in the article is for general informational purposes only, and is not intended to constitute legal advice or to be relied upon as a substitute for legal advice. Furthermore, any information contained in the article is not guaranteed to be current, complete or accurate. If you require legal advice or representation, you should contact an attorney or law firm directly. We are not responsible for any damages resulting from any reliance on the content of this website.